Top News

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन गाय को ठोकर मार हुआ फरार-Dmt

 



धमतरी-धमतरी पुलिस द्वारा कई कार्यक्रमों और चालानी कार्यवाहियों के द्वारा संदेश दिया जाता है। फिर भी तेज रफ्तार वाहनो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।इनके हौसले और बुलंद होते जा रहे है ।सोमवार शाम 4 बजे एक अज्ञात वाहन ने विशाल मेगा मार्ट के सामने एक गाय को तेज रफ्तार से ठोकर मारकर फरार हो गया। जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।आसपास के लोगों द्वारा गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन तेज गति से भागने में सफल हुआ। 

गाय को शिवनंदा न्यूज के रिपोर्टर टकेश्वर साहू एवं अन्य उपस्थित लोगों ने रोड से किनारे लाकर पानी पिलाया और तुरन्त गाय को लगी चोट पर मरहम पट्टी किया, गाड़ी द्वारा गाय को ठोकर मारने के पश्चात गाड़ी के सामने का कुछ हिस्सा टूट कर वही गिर गया इससे भी आप सोच सकते है कि गाड़ी कितने तेज रफ्तार मे थी, सूचना देने रत्नाबँधा चौक में ट्रेफिक पुलिस से भी संपर्क करने गए लेकिन ट्रेफिक पुलिस कर्मी स्थान पर उपस्थित नहीं मिले।

और नया पुराने