Top News

धमतरी पुलिस द्वारा हटकेशर वार्ड में जुआ खेलते 05 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 जुआरियों से नगदी सहित मोबाईल,मोटर सायकल व इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी कीमती लगभग 1,68,375/- रूपये किया गया जप्त



होली त्यौहार के मद्देनजर धमतरी पुलिस की अवैध गतिविधियों पर सतत कार्यवाही जारी

धमतरी- एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार जुआ, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 


इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हटकेशर वार्ड स्थित नागेश्वर तालाब के पास आम जगह पर कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।


सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। दबिश के दौरान 05 जुआरी आम जगह पर रूपये-पैसे से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए।


आरोपियों के कब्जे से जप्त सामान

 04 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 21,000/- रुपये, 

03 नग मोटर सायकल एवं 01 नग इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी कीमती लगभग 1,40,000/- रुपये, 

नगदी रकम 7,375/- रुपये तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। 

जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 1,68,375/- रुपये है।

उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 69/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम :


*(01)* उमेश बहीरानी, पिता स्व. लालचंद बहीरानी, उम्र 45 वर्ष, साकिन विवेकानंद नगर, धमतरी


*(02)* रविकुमार यादव, पिता गोविंद यादव, उम्र 40 वर्ष, साकिन हटकेशर दुर्गा मंदिर, धमतरी


*(03)* इंदरचंद बंगानी, पिता गंभीर बंगानी, साकिन बठेना पारा, धमतरी


*(04)* लक्ष्मण सागरवंशी, पिता तिहारूराम सागरवंशी, साकिन विवेकानंद नगर, धमतरी


*(05)* लीलाराम साहू, पिता अकालूराम साहू, उम्र 43 वर्ष, साकिन हटकेशर वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं सतत कार्यवाही जारी रहेगी। 

आमजन से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

और नया पुराने