मसीही अस्पताल के ICU मे मरीजों से मिलने 24 घन्टे सुरक्षा गार्ड के बावजूद वेंटीलेटर चोरी......यह भी अपने आप मे विचारणीय
धमतरी। धमतरी मसीही अस्पताल के ICU से दो वेंटीलेटर की दिन दहाडे चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में मैनेजर राजेश मसीह ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।CCTV के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाने में रिपोर्ट दर्ज
मैनेजर राजेश मसीह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे के बीच तीन अज्ञात व्यक्ति धमतरी मसीही अस्पताल के आई.सी.यू. के अंदर प्रवेश कर वहां लगे दो नग वेंटिलेटर PHILLIPS कंपनी की पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 3 लाख को चोरी कर ले गये है। जिसका अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा में रिकार्ड है। घटना के बारे में चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप कमार पटोंदा, डॉ सत्येन्द्र नेताम को बताया।दोनो के साथ विचार विमर्श पश्चात आज 26 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराया गया
राजेश मसीह की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 3(5), 305(e), 331(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
