Top News

नेपाल बाढ़ में छत्तीसगढ़ के BJP नेता की बेटी लापता..., डॉ. मीना गुप्ता से नहीं हो पाया कोई संपर्क

 


रायपुर/अंबिकापुर- नेपाल-तिब्बत सीमा पर 25 अगस्त को आई भीषण बाढ़ त्रासदी के बाद अंबिकापुर की बेटी और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना गुप्ता का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। उनके परिवार और अंबिकापुर के लोग उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रभावित क्षेत्र में संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से परिजनों का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

77 सदस्यीय दल के साथ गई थीं कैलाश मानसरोवर

मूल रूप से अंबिकापुर की रहने वाली डॉ. मीना गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम के एल्डरमैन करताराम गुप्ता की पुत्री हैं। जवाहर मार्केट निवासी भाजपा नेता करताराम गुप्ता और पूर्व पार्षद प्रेमलता गोयल की पुत्री डॉ. मीना का बचपन अंबिकापुर में ही बीता है। वर्तमान में वे इंग्लैंड के टोरकी में चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में सरकार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मामले को लेकर गंभीर है। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया गया है और वहां से प्राप्त ई-मेल पता करताराम गुप्ता को भेज दिया गया है, ताकि डॉ. मीना गुप्ता से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रयास है कि डॉ. मीना गुप्ता समेत सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए। उन्होंने सभी के सुरक्षित मिलने की कामना की है।

और नया पुराने