Top News

नाबालिग का अपहरण कर दृष्कर्म करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तारः कांकेर में BNS और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज



कांकेर. नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर धर दबोचा

स्कूल के पास से अपहरण 

अंतागढ़ थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि नाबालिग छात्रा रोज की तरह स्कूल गई थी. इसी दौरान मुख्य आरोपी विनय अपने साथी के साथ स्कूल के पास पहुंचा और छात्रा का कथित रूप से अपहरण कर उसे जबरन बोलेरो वाहन में बैठाकर ले गया. घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने तत्काल अंतागढ़ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की

प्रेम संबंध से जुड़ा मामला

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी पिछले कई महीनों से नाबालिग को प्रेम संबंध का झांसा देकर उसका कथित रूप से यौन शोषण कर रहा था. पुलिस के अनुसार, इसी क्रम में आरोपी ने अपने साथी की मदद से छात्रा का अपहरण किया.
छात्रा भी सकुशल बरामद

शिकायत के बाद थाना अंतागढ़ की विशेष टीम गठित की गई. टीम ने साइबर सेल और तकनीकी विश्लेषण की सहायता से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और कुछ ही घंटों के भीतर घेराबंदी कर अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद किया. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया है.




और नया पुराने