Top News

सील पैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा, VIDEO:सक्ती में भड़के लोगों ने की जांच की मांग, 10 दिनों में दूसरा मामला

 


सक्ती- छत्तीसगढ के सक्ती जिले में देसी शराब दुकान से खरीदी गई सीलपैक शराब की बोतल में कीडा मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर शराब उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने पैकेजिंग और निगरानी की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 10 दिनों में यह व्यवस्था दूसरा मामला है।

इससे पहले बालोद के तांदुला डैम के पास स्थित देसी शराब दुकान से खरीदी गई रोमियो ब्रांड की शराब की बोतल में कांच के टकडे मिले थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने  वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस मामले में आबकारी विभाग ने जांच का आश्वासन दिया था।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, डभरा स्थित शासकीय देशी शराब दुकान से गुरुवार को एक व्यक्ति ने प्लेन ब्रांड का पौवा खरीदा था पीने के लिए जब उसने बोतल खोली, तो उसमें कीडा नजर आया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत दूकान के सेल्समैन से की। बाद में  वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

जो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ बोतल के अंदर कीडा दिखाई दे रहा है। वहीं, मामला सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि सरकारी दकानों पर बिकने वाली शराब की क्वॉलिटी अच्छी होनी चाहिए और नियमों को कड़ाई से लागू करना चाहिए। ग्राहकों की सुरक्षा और उनक भरोसा बनाए रखने के लिए सामान की नियमित जांच जरूरी है।

जांच के बाद ही पूरे फैक्ट्स सामने आएंगे

जानकारों के अनुसार, पैक सामानों में गड़बड़ी मिलने के पीछे पैकिंग के दौरान लापरवाही, रख-रखाव में कमी या अन्य तकनीकी कारण हो सकते हैं। हालांकि. केवल वायरल फोटो और वीडियो के आधार पर किसी नतीजे पर पहंचना सही नहीं होगा। संबंधित बोतल की लैब टेस्टिंग और जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी

आबकारी विभाग से कार्यवाही की मांग

लोगों ने आबकारी विभाग से मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में डभरा आबकारी वृत्त प्रभारी कोमल सिदार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी

और नया पुराने