धमतरी-फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग लिमतरा, धमतरी (छ.ग.) वार्षिक परीक्षा फरवरी 2026 में संपन्न बी.एस.सी. नर्सिंग षष्टम सेमेस्टर (B.SC. NURSING 6TH SEMESTER ) का परिणाम 25 जून 2026 को पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृती स्वस्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा घोषित कर दिया गया , जिसमें फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग लिमतरा, धमतरी में अध्ययनरत बी.एस.सी. नर्सिंग षष्टम सेमेस्टर (B.SC. NURSING 6TH SEMESTER ) के छात्र एवं छात्राओं का परीक्षा परिणाम बहुत सराहनीय एवं शत प्रतिशत रहा है।
इनमे से छात्रा कु. मिनाक्षी देवांगन 76.33% प्रतिशत लेकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, कु. महिमा मरकाम 74.33% प्रतिशत लेकर कक्षा में द्वितीय स्थान एवं कु. पूजा कांगे 74.16% प्रतिशत लेकर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
छात्राओं ने परीक्षा परिणाम का श्रेय माता पिता एवं संस्था के प्राचार्य प्रो. . वी. के. डेविड एवं समस्त शिक्षक को दिया।
संस्था प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक ने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए।
