धमतरी- 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' के विशेष अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), धमतरी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के चिकित्सा जगत के वरिष्ठ विशेषज्ञों और युवा चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आगामी सत्र के लिए रूपरेखा तैयार की।
पूर्ण कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल का परिचय
बैठक में आई.एम.ए. धमतरी की नई टीम की आधिकारिक घोषणा की गई, जो इस प्रकार है:
• संरक्षक (Patrons): डॉ. प्रभात गुप्ता, डॉ. एन. पी. गुप्ता एवं डॉ. अनिल रावत
• मुख्य सलाहकार (Chief Advisors): डॉ. हीरा महावर, डॉ. एन. सी. खंडेलवाल एवं डॉ. उमेश लोहाना
Immediate past president- डॉ. प्रदीप साहू
• अध्यक्ष: डॉ. वर्षा जैन
• सचिव: डॉ. विभोर नंदा
• उपाध्यक्ष: डॉ. हरनीत खालसा, डॉ. राजेश मित्तल एवं डॉ. हरलीन खालसा
• संयुक्त सचिव: डॉ. आशीष रॉकी
• क्लीनिकल सचिव: डॉ. सुधीर चटर्जी , डॉ. आशीष अग्रवाल
• कोषाध्यक्ष: डॉ. संगम लुंकड़
• सह-कोषाध्यक्ष: डॉ. आशीष खालसा
कार्यकारिणी सदस्य (Executive Members):
डॉ. वीणा चटर्जी, डॉ. शांतिलाल जैन, डॉ. संदीप पटोंदा, डॉ. रोशन उपाध्याय, डॉ. सुनील जैन, डॉ. दिलीप राठौड़, डॉ. रमेश खंडेलवाल, डॉ. रेहाना कदीर, डॉ. अरुण तोंडर, डॉ. नवीन साहू, डॉ. सरोज सहा, डॉ. सुमित गुप्ता एवं डॉ. सी.एल. साहू।
बैठक के मुख्य एजेंडे - नई बॉडी के गठन के पश्चात आयोजित इस पहली औपचारिक बैठक में अध्यक्ष डॉ. वर्षा जैन और सचिव डॉ. विभोर नंदा ने आगामी कार्यकाल के लिए प्रमुख लक्ष्यों को साझा किया:
1. आई.एम.ए. हाउस का निर्माण: धमतरी में चिकित्सकों की गतिविधियों और बैठकों के लिए एक व्यवस्थित 'आई.एम.ए. हाउस' का निर्माण करना संगठन की प्राथमिकता होगी।
2. निरंतर चिकित्सा शिक्षा (CME): आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और शोध से अवगत रहने के लिए नियमित तौर पर CME कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
3. जन जागरूकता एवं सदस्यता: आम जनता के बीच स्वास्थ्य शिक्षा का प्रसार करना और नए डॉक्टरों को आजीवन सदस्यता (Lifetime Membership) प्रदान कर संगठन का विस्तार करना।
4. सांस्कृतिक एवं आपसी सामंजस्य: डॉक्टरों के बीच बेहतर बॉन्डिंग और तनावमुक्त वातावरण के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और पारिवारिक मिलन समारोहों की योजना बनाई गई।
वरिष्ठ संरक्षकों एवं सलाहकारों ने नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर धमतरी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
