वेस्ट इंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुचा भारत , संजू रहे जीत के Hero
India vs West Indies T20 World Cup 2026 कोलकाता: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल करके भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. संजू ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली. वहीं, विंडीज का सफर अब खत्म हो गया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के मैदान पर खेला गया. जहां संजू सैमसन की आतिशी नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने 5 विकेट से मैच जीता और सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं, इस हार के साथ वेस्टइंडीज का सफर अब खत्म हो गया है.
इस मुकाबले में टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. विंडीज ने 196 रनों का टारगेट भारत के सामने रखा था. जिसे भारत ने 20वें ओवर में चेज कर लिया ,भारत के कप्तान अभी भी खराब फॉर्म से जुझ रहे है , सेमीफाइनल में पहुचने के बाद उन पर रन बनाने का दबाव और ज्यादा बढ़ गया है, अब भारत का सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को होगा. ये मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा ,


