Top News

रोटरी क्लब ने कराया holi मिलन समारोह का आयोजन

 




भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू, धमतरी महापौर  जगदीश रामू रोहरा हुए होली मिलन कार्यक्रम में शामिल





धमतरी- धमतरी में रोटरी क्लब द्वारा 2 मार्च 2026 को गंगरेल ग्रीन एडवेंचर रिसॉर्ट में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस रंगारंग कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू, धमतरी महापौर  जगदीश रामू  रोहरा ,रोटरी क्लब और इनर व्हील क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,



 रोटरी क्लब ने फ़ूलों की होली के साथ एक काव्य संध्या का भी आयोजन किया, 



जिसमें धमतरी शहर के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी कविताओं से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष मित्तल ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को साल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, यह कार्यक्रम शहर के सांस्कृतिक और सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक बन गया



और नया पुराने