CG Board Raipur | 23 मार्च 2026 . छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Chhattisgarh Board of Secondary Education ने कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है।
यह निर्णय प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका के चलते लिया गया है। अब हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
मंडल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हिंदी विषय की परीक्षा पहले 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान पेपर लीक से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
FIR दर्ज, दोषियों पर होगी कार्रवाई
शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि:
1-दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
2-परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
3-छात्रों को मिली नई तैयारी का समय
बोर्ड ने यह भी बताया कि:
1-परीक्षा केंद्र और समय पहले जैसा ही रहेगा
2-छात्रों को नई तारीख के अनुसार तैयारी का अतिरिक्त समय मिलेगा
नई तिथि की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई है



