धमतरी- विश्व हार्ट डे के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना जगाने के उद्देश्य से आज फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एवं रिलाइंस इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम लिमतरा में एक वृहद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस संयुक्त आयोजन में दोनों संस्थानों के सैकड़ों नर्सिंग छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य व स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता रैली को कॉलेज प्रबंधन और ग्राम के गणमान्य नागरिकों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों, चौराहों और रिहायशी इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान भावी नर्सों (छात्रों) के हाथों में स्वास्थ्य संदेशों से लिखी तख्तियां और स्लोगन थे, जिनके माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।इस वर्ष (2026) की आधिकारिक थीम "दिल की धड़कन को न चूकें" है
