इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, रचनात्मक कार्यों एवं समाजहित की गतिविधियों में लगाना चाहिए।
महापौर ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम कई गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
शिविर में उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं का चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से बचने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माय भारत एवं जिला चिकित्सालय धमतरी के पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, युवा एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।
